नई दिल्ली
सीबीएसई ने सत्र 2018-19 के लिए 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं की डेटशीट जारी कर दी है। 12वीं कक्षा के लिए बोर्ड की परीक्षाएं 15 फरवरी से शुरू होंगी और 3 अप्रैल को खत्म होंगी। वहीं 10वीं की बोर्ड परीक्षा 21 फरवरी से शुरू होकर 29 मार्च को खत्म होंगी।
डेटशीट को आप सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट http://cbse.nic.in/ पर भी देख सकते हैं। यहां हम आपको बता रहे हैं कुछ प्रमुख परीक्षाओं की डेट-
दसवीं की बोर्ड परीक्षा की डेटशीट
विषय तारीख
गणित 7 मार्च 2018
विज्ञान (थ्योरी) 13 मार्च 2018
हिन्दी (कोर्स ए), हिन्दी (कोर्स बी) 19 मार्च 2018
अंग्रेजी कम्यूनिकेशन, अंग्रेजी लिटरेचर 23 मार्च 2018
सोशल साइंस 29 मार्च 2018
बोर्ड परीक्षाओं की डेटशीट तैयार करते वक्त बोर्ड ने इस बात का खास ध्यान रखा है कि कोई भी परीक्षा किसी प्रतियोगिता परीक्षा के साथ क्लैश न करे। पिछले साल जेईई मेन्स एन्ट्रेंस की परीक्षा 12वीं फिजिक्स की परीक्षा के साथ क्लैश हो रही थी जिसके बाद फिजिक्स की परीक्षा को रीशेड्यूल करना पड़ा था।
सीबीएसई सुबह के सत्र में परीक्षा कराएगी। परीक्षा 10:30 से शुरू होगी और छात्रों को 10:15 मिनट पर प्रश्नपत्र मुहैया करा दिए जाएंगे। छात्रों को परीक्षा केन्द्र पर सुबह 10 बजे पहुंचना होगा। परीक्षा का रिजल्ट संभावित रूप से जून के पहले हफ्ते में जारी किया जाएगा।



Oh my goodness! Impressive article dude! Many thanks, However I am
going through issues with your RSS. I don’t know the reason why I am
unable to join it. Is there anybody getting similar RSS issues?
Anyone that knows the answer can you kindly respond?
Thanx!! xnxx