उत्तराखंड में लांच हुई अटल आयुष्मान उत्तराखंड योजना, जानिए क्या होगा इस योजना से? -
देहरादून, राज्य ब्यूरो 
 
अटल आयुष्मान उत्तराखंड योजना के तहत प्रदेश के लोगों को उत्तराखंड सरकार ने एक बड़ी सौगात दी है। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने मंगलवार को एक बड़े कार्यक्रम में योजना का शुभारंभ किया। उत्तराखंड एक पहाड़ी राज्य है जिसमें अक्सर स्वास्थ सेवाओं को लेकर कई तरह के सवाल उठते रहे हैं । पहाड़ों में डॉक्टर्स की तैनाती हो या फिर अस्पतालों में मिलने वाली सुविधाएं हर बार पहाड़ में स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर सरकारों पर सवाल उठते रहे हैं। लेकिन त्रिवेंद्र रावत सरकार की माने तो अब उत्तराखंड में स्वास्थ्य के क्षेत्र में लोगों को बड़ी राहत मिल रही है। 
 
मंगलवार को देहरादून के बन्नू स्कूल मैदान में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने अटल आयुष्मान उत्तराखंड योजना का शुभारंभ किया। आपको बता दें कि केंद्र की आयुष्मान भारत योजना के तहत उत्तराखंड के बीपीएल परिवार शामिल किए गए थे लेकिन राज्य के 23 लाख परिवारों को योजनाओं से जोड़ने के लिए सरकार अटल आयुष्मान उत्तराखंड योजना लेकर आई है। अटल आयुष्मान योजना में उत्तराखंड के सभी परिवार सालाना 5 लाख रुपये  तक के इलाज कराने के लिए रजिस्टर्ड किए जा रहे हैं। 
 
मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने जानकारी देते हुए बताया किस योजना से प्रदेश के लोगों को अपने स्वास्थ्य और अपने परिजनों के स्वास्थ्य के मामले  में पैसे की कमी आड़े नहीं आएगी। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने जब योजना का शुभारंभ किया तो मंच पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट पूर्व सीएम रमेश पोखरियाल निशंक भाजपा सांसद महारानी राज्य लक्ष्मी शाह सरकार के वित्त मंत्री प्रकाश पंत समेत दर्जनों विधायक भी मौजूद रहे। 
 
अटल आयुष्मान उत्तराखंड योजना को लेकर मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत ने कहा है के उत्तराखंड के पहाड़ों में भौगोलिक स्थिति के हिसाब से कई बार छोटी-छोटी बीमारियां भी मौत का कारण बन जाती हैं राज्य सरकार चाहती है कि प्रदेश के लोगों के लिए कुछ बेहतर किया जाए इसी सोच के चलते अटल आयुष्मान उत्तराखंड योजना का शुभारंभ किया गया है जिसके बाद प्रदेश में मैदान से लेकर पहाड़ों तक लोगों को इलाज के दौरान पैसे की चिंता नहीं होगी। लोगों को अपना रजिस्ट्रेशन करा कर गोल्डन कार्ड दिया जा रहा है जिसकी मदद से वह अस्पताल में एडमिट होकर अपना इलाज करा सकते हैं मुख्यमंत्री ने कहा है कि जब तक लोगों को गोल्डन कार्ड नहीं मिल रहे हैं वह मुख्यमंत्री की चिट्ठी और अपना पहचान पत्र दिखाकर भी योजना का लाभ ले सकते हैं साथ ही मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि 26 जनवरी 2019 से उत्तराखंड में एयर एंबुलेंस की भी शुरुआत हो रही है जिससे दूरस्थ क्षेत्रों में दुर्घटना और गंभीर बीमारी के दौरान लोगों को सपोर्ट मिलेगा।
 
अटल आयुष्मान उत्तराखंड योजना  कार्यक्रम में आई जनता ने भी इस योजना को एक लाभदायक  योजना बताया और कहा इस योजना से ना केवल गरीब बल्की माध्यमिक वर्ग के परिवारों को भी इसका लाभ मिल पायेगा साथ ही उत्तराखंड एक पहाड़ी राज्य हैं इस योजना से पहाड़ में रहने वाले लोगो को काफी फ़ायदा होगा
 
अटल आयुष्मान उत्तराखंड योजना उत्तराखंड में स्वास्थ्य के मामले में गेम चेंजर हो सकती है क्योंकि प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं का अभाव है और ऐसे में अगर इस योजना में अधिकारी पूरी गंभीरता से कार्य करेंगे तो लोगों के स्वास्थ्य के क्षेत्र में सरकार की बेहतर कोशिश होगी। लेकिन अक्सर सरकार की योजनाओं को सफल कराने का पूरा जिम्मा सरकारी अधिकारियों के पास होता है अधिकारियों ने अगर योजना को गंभीरता से नहीं लिया तो अन्य योजनाओं की तरह इस योजना को भी फ्लॉप होने में देर नहीं लगेगी।

By admin

One thought on “उत्तराखंड में लांच हुई अटल आयुष्मान उत्तराखंड योजना, जानिए क्या होगा इस योजना से?”
  1. Its like you learn my mind! You seem to understand a lot
    approximately this, such as you wrote the book in it or something.
    I think that you simply can do with a few p.c. to power the message home a bit,
    but other than that, this is magnificent blog. An excellent read.
    I will certainly be back. xnxx

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *