सफर होगा आसानः केंद्र सरकार ने दी उत्तराखंड को बड़ी सौगात, इस सड़क होगा 2-लेन में चौड़ीकरण, जानें -

केंद्र सरकार द्वारा उत्तराखण्ड को बड़ी सौगात मिली है। बताया जा रहा है कि केन्द्र ने उत्तरकाशी जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग-507 के अंतर्गत सड़क चौड़ीकरण को मंजूरी देते हुए वित्त स्वीकृति दे दी है। जिससे सफर आसान हो सकेगा।

मिली जानकारी के अनुसार केंद्र ने उत्तरकाशी जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग-507 के अंतर्गत कालसी/हरबर्टपुर से बड़कोट बेंड सेक्शन के 2-लेन में चौड़ीकरण के लिए ईपीसी मोड के तहत 346.82 करोड़ रुपए की स्वीकृति दी गई है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केंद्र सरकार द्वारा स्वीकृति देने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी का आभार व्यक्त किया।

By admin

You missed