Uttarakhand Weather: प्रदेश में अगले तीन दिन बारिश का अलर्ट, इन जिलों में होगी बारिश-बर्फबारी -

उत्तराखंड में अब मौसम का मिजाज बदलने वाला है। जहां सुबह-शाम की ठंड पड़ रही है, वहीं पहाड़ में भी बर्फबारी और मैदान में बारिश के आसार जताए गए है। प्रदेश में अगले तीन दिन बारिश की संभावना जताई गई है। जिससे पहाड़ों पर अब तापमान गिरेने और कड़ाके की ठंड पड़ने की बात कही जा रही है।कई जिलों में येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विभाग ने 26 नवंबर से लेकर 28 नवंबर तक कई जनपदों में बरसात की आशंका जताई है। बताया जा रहा है कि 26 नवंबर से राज्य के उत्तरकाशी,रुद्रप्रयाग, चमोली में बारिश के आसार है तो वहीं 27 नवंबर और 28 नवंबर को राज्य के उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग,चमोली, बागेश्वर, तथा पिथौरागढ़ जनपदों के 3500 मीटर और उससे ऊंचाई वाले स्थानो में वर्षा और बर्फबारी होने की संभावना जताई गई है।

By admin

You missed