कॉमेडियन कपिल शर्मा(Kapil Sharma) और गिन्नी चतरथ(Ginni Chatrath) की आज शादी है। शादी की पूरी तैयारी हो गई है, कपिल के दोस्त और स्टार कृष्णा अभिषेक, सुदेश लहरी, सुमोना चक्रवर्ती, राजीव ठाकुर और सिंगर ऋचा शर्मा भी पहुंच गए हैं। कपिल के प्री वेडिंग की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ‘कपिल की शादी को यूट्यूब और इंस्टाग्राम पर लाइव किया जाएगा। कपिल के दोस्तों ने इसकी तैयारी कर रखी है।’ वैसे अगर ऐसा होता है तो कपिल के फैन्स इस शादी को लाइव देख पाएंगे।
कपिल अपनी शादी में सिक्योरिटी का पूरा ध्यान रख रहे हैं। कपिल ने अपनी शादी का जो कार्ड भेजा है उसके साथ एक स्मार्ट कार्ड भी अटैच है। इस स्मार्टकार्ड को स्कैन करने के बाद गेस्ट को एंट्री दी जाएगी। गौरतलब है कि इसी तरह की व्यवस्था दीपिका और रणवीर की शादी में भी थी। कपिल ने शादी में सिक्योरिटी अरेंजमेंट पर 15 लाख रुपए से ज्यादा खर्च किए हैं।
शादी के बाद कपिल 2 रिसेप्शन पार्टी देंगे। एक रिसेप्शन 14 दिसंबर को होगा जिसमें परिवार और करीबी रिश्तेदार शामिल होंगे। वहीं दूसरा रिसेप्शन 24 दिसंबर को मुंबई में होगा जहां मनोरंजन जगत के कई स्टार्स शामिल होंगे।



It’s difficult tto find experieced people onn this subject,
however, yyou sesem like yyou kow wha you’re talking about!
Thankks xnxx