दिल्ली
मध्य प्रदेश, राजस्थान, तेलंगाना, छत्तीसगढ़, मिजोरम के विधानसभा चुनावों के परिणाम और रुझान स्पष्ट हो जाने के बाद अब पीएम मोदी ने हार स्वीकार कर कांग्रेस को जीत की बधाई दी है। पीएम मोदी ने कांग्रेस के अलावा तेलंगाना और मिजोरम में जीत के लिए केसीआर व एमएनएफ को भी जीत की बधाई दी है। मोदी ने बीजेपी कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ाते हुए कहा है कि हार-जीत जिंदगी का हिस्सा हैं।
गौरतलब हो कि मंगलवार को राजस्थान, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, तेलंगाना और मिजोरम में विधानसभा चुनावों के परिणाम सामने आए हैं। जिनमे से राजस्थान, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश तीन राज्यों में बीजेपी को अपनी सत्ता गंवानी पड़ी है। पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा कि कांग्रेस को जीत के लिए बधाई। तेलंगाना में प्रचंड बहुमत के लिए केसीआर को बधाई और मिजोरम में जीत के लिए एमएनएफ को बधाई।
वही पीएम मोदी ने दूसरे ट्वीट में लिखा,’बीजेपी के कार्यकर्ताओं ने राज्य के चुनावों के लिए दिन-रात मेहनत की। मैं उनके कठिन परिश्रम के लिए उन्हें सलाम करता हूं। हार-जीत जिंदगी का हिस्सा हैं। आज के नतीजे देश के विकास और लोगों की सेवा करने के लिए कठिन काम करने के हमारे संकल्प को आगे बढ़ाएंगे।
साथ ही पीएम मोदी ने लिखा,’हम जनाधार को विनम्रता से स्वीकार करते हैं। मैं छत्तीसगढ़, एमपी और राजस्थान की जनता को धन्यवाद देता हूं कि उन्होंने हमें राज्य की सेवा का मौका दिया। इन राज्यों में बीजेपी सरकारों ने लोगों की भलाई के लिए जीतोड़ मेहनत की है।





I could not resist commenting. Perfectly written! xnxx