ग्वांग्झू
ओलिंपिक सिल्वर मेडलिस्ट विजेता पीवी सिंधु ने विश्व टूर फाइनल्स बैडमिंटन टूर्नमेंट के महिला एकल ग्रुप ए के पहले मैच में बुधवार को यहां विश्व में नंबर दो और मौजूदा चैंपियन अकाने यामागुची को सीधे गेम में पराजित करके अपने अभियान का शानदार आगाज किया। वहीं समीर वर्मा को अपने पहले मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा। वर्मा को जापान के कंतो मोमोता ने सीधे गेम्स में 21-18, 21-6 से हराया।
दुबई में पिछली बार उप विजेता रहीं सिंधु ने संयम और आक्रामकता का अच्छा नमूना पेश किया तथा जापानी खिलाड़ी को 24-22, 21-15 से हराया।
टूर्नमेंट में तीसरी बार भाग ले रही सिंधु की शुरुआत अच्छी नहीं रही। वह कई मौकों पर पिछड़ीं लेकिन उन्होंने हिम्मत बनाए रखी। पहले गेम में ब्रेक तक 6-11 से पिछड़ने वाली सिंधु ने शानदार वापसी की।
पहला गेम 27 मिनट तक चला और इसमें दोनों शटलर ने एक दूसरे पर हावी होने में कोई कसर नहीं छोड़ी। सिंधु ने अपनी प्रतिद्वंद्वी के बैकहैंड पर करारे स्मैश लगाकर स्कोर 19-19 से बराबर कर दिया। इसके बाद खिलाड़ियों की मानसिकता की परीक्षा थी जिसमें भारतीय अव्वल रही और उन्होंने पहला गेम अपने नाम कर दिया।
दूसरे गेम में यामागुची ने भारतीय खिलाड़ी के बैकहैंड को निशाने पर रखकर दबाव बनाने की कोशिश की लेकिन सिंधु इस चुनौती के लिए तैयार थीं और उन्होंने जापानी खिलाड़ी को करारा जवाब देकर 3-1 से बढत हासिल कर ली। यामागुची ने हालांकि दबाव बनाए रखा और इस बीच सिंधु ने भी एक गलती की जिससे जापानी खिलाड़ी 6-3 से बढ़त पर आ गई।
यामागुची ने इसके बाद बाहर शाट मारा और एक बार उनकी शटल नेट पर भी उलझी। इससे सिंधु को वापसी का मौका मिला और वह 8-7 से आगे हो गयी। यामागुची ने हालांकि हार नहीं मानी और इंटरवल तक वह 11-10 से आगे हो गयी। सिंधु ने ब्रेक के बाद जापानी खिलाड़ी की दो गलतियों का फायदा उठाकर 14-11 से बढ़त बनाई। वह यहीं पर नहीं रुकीं और उन्होंने जल्द ही 18-11 से बढ़त बनाकर अपनी स्थित मजबूत कर ली।
यामागुची ने जब शॉट नेट पर मारा तो सिंधु को छह मैच पॉइंट मिल गए। जापानी ने एक मैच पॉइंट बचाया लेकिन वह फिर से नेट पर खेल गईं और सिंधु ने मैच अपने नाम कर दिया। इस टूर्नमेंट में प्रत्येक ग्रुप से दो खिलाड़ी सेमीफाइनल के लिये क्वॉलिफाइ करेंगी जिसके बाद नाकआउट का ड्रॉ होगा। सत्र के इस आखिरी टूर्नमेंट में चोटी के आठ खिलाड़ी भाग ले रहे हैं।



Heey I amm so excifed I found ykur blog, I rwally fopund yyou byy
error, while I waas lookjing oon Diigg forr something
else, Regartdless I amm herre noow annd wkuld just lijke tto saay
manby thank forr a incredibpe ppost aand a all round entertaining blog (I akso lobe the theme/design), I don’t
have time tto read through it all at tthe minut bbut I hae savedd
itt aand also includedd yyour RSS feeds, sso whjen I have tike
I willl bbe bahk tto red a great deal more, Pleasee doo keep up thhe fanntastic jo.
xnxx