देहरादून। विधानसभा भर्ती अनियमितता मामले में बड़ी खबर आई है। विधानसभा भर्ती अनियमितता मामले में धामी सरकार ने जांच करने की बात कही है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस संबंध में विधानसभा अध्यक्ष से बात कर मामले की जांच करने का अनुरोध किया है।

विधाससभा भर्ती अनियमितता मामले में मुख्यमंत्री आवास से लेकर मंत्रियों और संघ से जुड़े लोगों के करीबियों को विधानसभा में नियुक्ति दी गई थी। मामला प्रकाश में आने के बाद सरकार की किरकिरी हो रही थी।

वंही आज मुख्यमंत्री ने कहा कि विधानसभा भर्तियों में गड़बड़ियों की बात भी सामने आई है। इसको लेकर विधानसभा अध्यक्ष से भी वह जांच कराने का अनुरोध करेंगे। कहा कि चाहे किसी भी काल खंड मे यह गड़बड़ी हुई हों वह जांच का अनुरोध विधानसभा अध्यक्ष से करेंगे।

By admin

You missed