उत्तरकाशी: भालू के हमले में गंभीर रूप से घायल युवक ने अस्पताल में तोड़ा दम -

Uttarkashi : उत्तरकाशी के मोरी ब्लाक के ओसला गांव में खेत में काम कर रहे युवक पर भालू ने हमला कर दिया। गंभीर हालत में युवक को देहरादून के इंद्रेश अस्पताल लाया गया जहां शनिवार रात उसने दम तोड़ दिया।

बता दें कि खेतों में काम कर रहे ओसला गांव के 34 वर्षीय अनुराग पर भालू ने हमला करके गंभीर रूप से घायल कर दिया था। परिजनों ने ग्रामीणों के सहयोग से घायल युवक को डंडी कंडी के सहारे चार किमी दूर ढाडमीर तक पहुंचाया। वहां से निजी वाहन से उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोरी लाया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद इंद्रेश अस्पताल देहरादून रेफर किया गया। लेकिन उपचार के दौरान शनिवार रात उसकी मौत हो गई।

मोरी थानाध्यक्ष रणवीर सिंह चौहान ने मुताबिक घटना शनिवार दोपहर एक बजे के आसपास की है। ग्रामीणों की मानें तो सड़क खराब होने से अनुराग को अस्पताल पहुंचाने में देरी हुई। और अगर मोरी में ही उचित इलाज मिल जाता तो अनुराग की जान बच सकती थी।

By admin

You missed